असम चुनाव 2026: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत बुधवार को असम पहुंचें। वहां उन्होंने धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है। पीएम मोदी ने कहा, 'आप सबके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। आप सबके आशीर्वाद से इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है, मैं यहां तीसरी बार आया हूं। और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाने वाली है।'
कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला
पीएम ने कहा कि असम चुनाव एक विकसित असम के साथ एक विकसित भारत बनाने के बारे में है। उन्होंने कहा कि BJP-NDA सरकार की हैट्रिक पक्की है। कांग्रेस की हार की हैट्रिक पक्की है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार चुनाव में हार का शतक बनाएंगे। पीएम ने कहा कि बाढ़-मुक्त असम के लिए, BJP ने ₹18,000 करोड़ से ज्यादा की लागत से 'बाढ़ मुक्त असम मिशन' शुरू किया। युवाओं ने सिर्फ BJP के सुशासन को देखा है, न कि उस अंधेरे को जिसे असम को कांग्रेस के शासन में झेलना पड़ा था, जब चर्चा का विषय सिर्फ बम और हिंसा हुआ करते थे। BJP के शासन में, हजारों युवाओं ने हथियार और उग्रवाद छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की। अब असम से आने वाली खबरें प्रगति और विकास से भरी होती हैं।उन्होंने कहा कि असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए। पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा। डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए।
कांग्रेस के लिए परिवार पहले
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस के लिए हमेशा पावर की राजनीति और अपना परिवार ही पहले रहा है। दिल्ली में एक परिवार और एक परिवार यहां भी है। कांग्रेस के लिए इन्हीं परिवारों का हित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने दशकों तक सरकारें चलाई हैं, लेकिन आप लोगों के स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। 6-7 दशक में असम में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज असम में 14 मेडिकल कॉलेज हैं और 10 मेडिकल कॉलेज पर काम चल रहा है।'
UCC असम के लिए जरूरी
पीएम मोदी ने कहा, 'असम में Uniform Civil Code लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना...ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं।'
'एक समय था जब चाय की होती थी चर्चा'
मोदी ने कहा कि एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी। वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा। ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा।
'आपको मोदी की गारंटी'
पीएम ने कहा, 'आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं। यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है। मैं आपको भरोसा देता हूं कि आप यहां फिर से BJP सरकार बनाइए, असम का और तेजी से विकास होगा। और ये आपको मोदी की गारंटी है!' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस असम में विदेशियों को बसाना चाहती है और यहां की मूल संतानों को अल्पसंख्यक बनाना चाहती है। BJP-NDA सरकार... किसानों, आदिवासियों और हमारे जंगल की जमीन को घुसपैठियों के कब्जे में नहीं रहने देगी। अवैध कब्जे के खिलाफ, BJP-NDA सरकार की कार्रवाई जारी रहेगी। असमिया शान और पहचान बनी रहेगी... ये मोदी की गारंटी है।
असम की जनता को क्या मिला?
पीएम ने कहा, 'लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है। अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति बैदेउ बन चुकी हैं। कल असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति बैदेउ बनाने का प्रयास करेगी।' इसके अलावा पीएम ने कहा कि पहले, 22 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्के घर मिले। BJP के घोषणापत्र में कहा गया है कि जिन लोगों को PM आवास योजना के तहत घर नहीं मिला, उन्हें पक्का घर जरूर मिलेगा। भविष्य में, 15 लाख और परिवारों को पक्के घरों की गारंटी दी जाएगी। पीएम ने कहा कि गरीब परिवारों को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।

अमेरिकी कंपनियों पर ईरान की कार्रवाई, राजनीतिक दबाव या प्रतिशोध की तैयारी?
कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्टर ने मामले की तुरंत जांच का आदेश दिया
ईंधन संकट की चिंता नहीं, भारत ने सुरक्षित किया 40 दिनों का स्टॉक
47 लाख आपत्तियों का निपटारा, हाईकोर्ट ने कहा: 7 अप्रैल तक सभी मामलों पर फैसला हो सकता है
वन विभाग में ट्रांसफर की आंधी, चार IFS अफसर बदले