आप ने किया महिला अदालत का आयोजन, मोदी सरकार को सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली । दिल्ली में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से महिला अदालत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा करना था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधकर उनकी नीतियों पर सवाल उठाए।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी शामिल हुए, जिन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर अपनी राय साझा की। आयोजन के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को साझा किया। आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह धराशाही हो चुकी है। केंद्र को इस ओर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वे केवल राजनीतिक फायदे के लिए काम कर रहे हैं।
अखिलेश ने भी महिला सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, देश को महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए एक ठोस योजना की जरूरत है। केवल वादे करने से कुछ नहीं होगा, हमें ठोस कदम उठाना होगा।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, 3.5 टन केमिकल के साथ ₹47 करोड़ की ड्रग्स बरामद
मोनालिसा की शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर घिरे डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मिलने लगी धमकियां