राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से श्री संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधिपति श्री संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।

रियाद एयरपोर्ट बंद, भारतीय एयरलाइंस ने 17 अक्टूबर तक रद्द कीं कई उड़ानें
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद विवाद, नालासोपारा में इन्फ्लुएंसर पर गंभीर आरोप
नवरात्रि में खाने को लेकर न हों परेशान, घर पर आसानी से बनाएं ये 5 व्रत स्पेशल डिशेज
वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले- संघर्ष जारी रहेगा
भारतीय संस्कृति को दुनिया में मिल रही नई पहचान, प्राचीन धरोहरों को वापस लाने में जुटी सरकार