जंगल में कंकालनुमा शव ने मचाई सनसनी, शहडोल में महिला की आधी लाश बरामद
शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के जंगलों में एक महिला का कंकालनुमा शव जंगल मिला है. महिला का आधा शरीर कंकाल में तब्दील हो चुका है जबकि आधा शव बुरी तरह सड़ गया था. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम शव की जांच कर ये पता करने में जुट गई हैं कि महिला की मौत कैसे हुई है? ये आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है.
15 दिन पहले घर से निकली थी महिला, फिर हुई लापता
इस मामले में चचाई पुलिस ने बताया कि महिला विधवा थी और उसके पति की मौत 4 वर्ष पहले हो चुकी थी. मृतका की पहचान मनीषा कहार के नाम से हुई है, जो की अमलाई थाना क्षेत्र के ओपीएम अमलाई शारदा माइंस के पास रहती थी. मनीषा कहार जीवन यापन के लिए घरों में काम करके गुजारा करती थी. पुलिस को जानकारी मिली थी कि महिला 9 मार्च को घर से फोटो कॉपी कराने की बात कह कर निकली थी, फिर लापता हो गई. जब महिला वापस नहीं लौटी तो काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने अमलाई थाने में उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
जंगल में शव देख लकड़ी बीनने वाले कांप उठे
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शहडोल और अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बकही के जंगल में कुछ लकड़ी बीनने वाले ग्रामीण निकले थे. तभी एक पेड़ के पास से भयानक दुर्गंध और टहनी में लटकता हुआ कंकालनुमा शव देखकर उनके होश उड़ गए. तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव की स्थिति इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को पहचान करने में काफी कठिनाई हो रही थी, लेकिन बाद में सामने आया कि शव 15 दिन पहले लापता हुई मनीषा कहार का था. इसे बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
आत्महत्या या हत्या, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
इस मामले को लेकर चचाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक राघव सिंह बागरी ने कहा, '' अमलाई थाना क्षेत्र की एक मिसिंग महिला का शव चचाई थाना क्षेत्र के बकही के जंगल के एक पेड़ में लटका मिला है, मामले में मर्ग कायम कर पड़ताल की जा रही है. हम टीम बनाकर इस मामले की जांच कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट हो सके कि मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है. ज्यादातर चीजें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आते ही क्लियर हो जाएंगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.''

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी