45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के पुरस्कारों की घोषणा
जयपुर 5 फरवरी । राजस्थान ललित कला अकादमी की 45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल ने राज्य के 10 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है।
अकादमी सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राज्य भर से 208 छात्र-छात्राओं की 536 कलाकृतियां प्राप्त हुई थीं जिसमें निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिये 110 छात्र-छात्राओं की 145 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे ।
इन छात्रों में अरुण कुमार कुमावत, नागौर (एसेडिंग ग्रेण्डूयर), हर्षा सोनी, ब्यावर (द वाल्स आफ प्रोग्रेस), विजय, जोधपुर (जोधपुरी जारोखा), अनन्या सैनी, अजमेर (चित्तौडगढ-1), प्राची शर्मा, जयपुर (मेमोरी लेन), याशिका जांगिड, (वाईव आफ राजस्थान), सौरभ यादव, अलवर (जीवन संघर्ष 1), कृष्णकांत टंगुरिया, (वाट अबाउट अस), श्वेता चौहान, जयपुर (अनटाईटिल्ड-1) धर्मेन्द्र पंडित (कंधो पर समाज) शामिल हैं।
निर्णायक मण्डल के सदस्य में श्री बलदाऊ वर्मा, श्री हेमन्त जोशी एवं श्री गोपाल शर्मा थे।
———
रवीन्द्र सिंह

श्रीनगर में आतंकियों का खौफनाक प्लान फेल, महिला सहयोगी सहित 4 पकड़े गए
चोट को दी मात: कोहनी और कंधे की समस्या से उबरे मिचेल स्टार्क, डीसी कैंप से जुड़ने को तैयार
कारोबारी जगत में शोक, शिवरतन अग्रवाल को दी जा रही श्रद्धांजलि