-डॉ. गायत्री
1 अक्टूबर 2025 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे 
प्रधानमंत्री जी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले मौजूद रहेंगे 

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष में रखा गया है इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी आरएसएस के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे साथ समारोह मैं मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।