प्रश्नोत्तरी- राजस्थान की लो क संस्कृति

प्रश्नोत्तरी-19
प्रश्न 1. वह कौनसे लोकदेवता हैं जिन्होंने गुर्जरों की गायों को छुड़वाने के लिए युद्ध किया था?
प्रश्न 2. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान संगीत नाटक अकादमी कहां स्थित है?
प्रश्न 3. सन् 1957 में स्थापित राजस्थान ललित कला अकादमी कहां स्थित है?
प्रश्न 4. हनुमानगढ़ के किले को किस नाम से जाना जाता है?
प्रश्न 5. जंगली मुर्गों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
प्रश्न 6. उडऩ गिलहरियों के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है?
प्रश्न 7. राजस्थानी भाषा में प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'जागती जोतÓ का प्रकाशक कौन है?
प्रश्न 8. नए दामाद के ससुराल में आने पर स्त्रियों द्वारा कौनसे गीत गाए जाते हैं?
प्रश्न 9. गोरबंद गीत किस क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय है?
प्रश्न 10. राजस्थानका खजुराहो किसे कहा जाता है?
प्रश्न 11. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है?
प्रश्न 12. राजस्थान के किस होटल को पर्यटन के क्षेत्र में पांच सितारा होटल का पुरस्कार मिला है?
प्रश्न 13. अक्षय तृतीया किस हिंदी माह में आती है?
प्रश्न 14. राजस्थान में सबसे लंबी पगड़ी बनाने का रिकॉर्ड है?
प्रश्न 15. डिग्गीपुरी का राजा किसे कहा जाता है?
प्रश्न 16. बांगड़ की मीरा गवरी बाई का मंदिर कहां स्थित है?
प्रश्न 17. मेवाड़ महोत्सव कब और कहां आयोजित किया जाता है?
प्रश्न 18. जैसलमेर के नरेश कुलदेवी के रूप में किसे पूजते हैं?
प्रश्न 19. राजस्थान का जिब्राल्टर किस दुर्ग को कहते हैं?
प्रश्न 20. जहांगीर ने बूंदी के शासक को सर बुलंदराय की उपाधि दी, वह थे?
प्रश्न 21. राजस्थान में ऊंट के बीमार हो जाने पर किस लोकदेवता की पूजा की जाती है?
प्रश्न 22. जयपुर नगर के अराध्य देव का नाम क्या है?
प्रश्न 23. राजस्थानी महिलाओं द्वारा सबसे अधिक गाया जाने वाला गीत कौनसा है?
प्रश्न 24. देश-विदेश में प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन की दरगाह कहां स्थित है?
प्रश्न 25. मंदना कला क्या है?
यह ऐेसे प्रश्न हैं, जो भारत में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोद्यार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के कला सम्बन्धी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैंँ। इनके उत्तर क्रमानुसार निम्न हैं. -मूमल
उत्तर
1. तेजाजी।
2. जोधपुर में।
3. जयपुर में।
4. भटनेर का किला।
5. माउंटआबू।
6. सीता माता अभयारण्य (प्रतापगढ़)।
7. राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर।
8. पावणा गीत।
9. शेखावाटी।
10. किराडू का मंदिर (बाड़मेर)।
11. घूमर।
12. जयपुर के जलमहल होटल को।
13. वैशाख।
14. जोधपुर के एमडी रंगरेज के नाम। इन्होंने 450 मीटर लंबी पगड़ी बनाई थी।
15. श्रीकल्याणजी को।
16. डूंगरपुर में।
17. अप्रैल माह में उदयपुर में।
18. स्वांगिया देवी।
19. अजयमेरु (तारागढ़)।
20. राव रतन हाड़ा।
21. पाबूजी की।
22. गोविन्ददेवजी।
23. कुर्जा।
24. अजमेर में।
25. राजस्थान की धामिँक लाककला।