प्रश्नात्तरी-राजस्थानी कला (भाग-2)

प्रश्नात्तरी- 17
प्रश्न 1. भित्ति चित्रों की दृष्टि से राजस्थान का संपन्नतम क्षेत्र है?
प्रश्न 2. 'श्रावक प्रतिक्रमण चूर्णी' के चित्रकार थे?
प्रश्न 3. ढोला मारू, नाथ चरित्र व उजली जेठवा के चित्र राजस्थान के किस प्रदेश में विशेष रूप से बनाए जाते है?
प्रश्न 4. पोथी खाना चित्रकला संग्राहलय कहां स्थित है?
प्रश्न 5. ऊँट की खाल पर चित्रांकन राजस्थान के किस प्रदेश में किया जाता है?
प्रश्न 6. राजस्थान में सर्वप्रथम सोने व चाँदी का प्रयोग किस शैली में शुरू हुआ था?
प्रश्न 7. भित्ति चित्रों के लिए प्रसिध्द 'चित्रशालाÓ कहा स्थित है?
प्रश्न 8. नसीरद्दीन किस शैली के चित्रकार है?
प्रश्न 9. बणी ठनी को भारत की मोनालिसा किसने कहा था?
प्रश्न 10. राजस्थान के एक राज्य का वह कौन सा शासक था जिसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
यह ऐेसे प्रश्न हैं, जो भारत में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोद्यार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के कला सम्बन्धी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैंँ। इनके उत्तर क्रमानुसार निम्न हैं. -मूमल
उत्तर
1. कोटा, बूंदी।
2. कमल चन्द।
3. जोधपुर में।
4. जयपुर में।
5. बीकानेर में।
6. हाड़ोती शैली में।
7. बूंदी में।
8. चावंड शैली के।
9. एरिक डिक्सन ने।
10. महाराणा फतहसिंह उदयपुर (आर्थिक सहयोग दिया)