प्रश्नोत्तरी-रंग तकनीक

प्रश्नोत्तरी-8
प्रश्न 1. गेरू में चर्बी मिलाकर चित्रों का निमार्ण सबसे पहले किस काल के मानव ने किया था?
प्रश्न 2. जो पदार्थ रंग के कणों को बांधता है, क्या कहलाता है?
प्रश्न 3. टेम्परा चित्रण माध्यम के रूप में 'पायस' का प्रयोग किस चीज का होता है?
प्रश्न 4. लकड़ी के धरातल पर बनाए गए कैसीन ग्राउण्ड और जिप्सम ग्राउण्ड पर किस माध्यम से चित्रण किया जाता है?
प्रश्न 5. चित्रण की विधि क्या है, प्राइमिंग, साइजिंग या तकनीक?
प्रश्न 6. भित्ति चित्रण की वह विधा जिसमें गीले प्लास्टर पर रंगों को लगाया जाता है, क्या कहलाती है?
प्रश्न 7. फ्रेस्को चित्रण की तकनीक के नाम बताइए?
प्रश्न 8. प्लास्टर की हुई सूखी दीवार पर खनिज रंगों से किया गया चित्रण क्या कहलाता है?
प्रश्न 9. दीवार पर प्लास्टर गीला रहते हुए खनिज रंगों से जो चित्रण किया जाता है, वो कहलाता है?
प्रश्न 10. फे्रस्को पद्धति का प्रयोग मुख्य रूप से 14वीं से 16वीं शताब्दी के बीच किस देश में हुआ था?
प्रश्न 11. फ्रेस्को चित्रण में धरातल पर कितनी परतें लगाई जाती हैं?
प्रश्न 12. फ्रेस्को सेक्को पर कौनसी वार्निश की जाती है?
प्रश्न 13. भित्ति चित्रण की विद्याओं के नाम बताइए?
प्रश्न 14. भित्ति चित्रण की परम्परा का आरम्भ किस शैली से होता है?
प्रश्न 15. टेम्परा और ब्रोकन कलर में से कौनसी फ्रेस्को की विधा नहीं है?
प्रश्न 16. तैल चित्रण का अविष्कार किसने किया था?
प्रश्न 17. कौनसी चीज तैल चित्रण का माध्यम नहीं है?
प्रश्न 18. तैल रंगों को पैलेट पर मिलाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
प्रश्न 19. तैल रंगों को मोम के साथ मिश्रित कर लगाने की क्रिया को क्या कहते हैं?
प्रश्न 20. क्या वाश तैल चित्रण की प्राविधि है?
प्रश्न 21. क्या तैल चित्रण में जल का प्रयोग होता है?
प्रश्न 22. किस चित्रण में 'हाई लाइट' दिखाने हेतु कागज को सफेद छोड़ देते हैं?
प्रश्न 23. जल रंग चित्रण के लिए कौनसी तूलिकाएं उपयुक्त होती हैं?
प्रश्न 24. बाजार में जल रंग किस रूप में मिलता है?
प्रश्न 25. सफेद रंग के मिश्रण से तैयार रंगतें क्या कहलाती हैं?
प्रश्न 26. वसली क्या है?
प्रश्न 27. वाश का आरम्भ किस शैली में हुआ था?
प्रश्न 28. भारत मेें वाश चित्रण का आरम्भ सबसे पहले किस चित्रकार ने किया था?
प्रश्न 29. उस चित्रण का नाम बताइए जिसमें धरातल पर रंग लगाकर सुखाया जाता है और फिर धोया जाता है, यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई जाती है?
प्रश्न 30. चित्रण के समय कागज को सिकुड़न से बचाने के लिए उसे गीला करके बोर्ड पर ब्राउन टेप से चिपकाया जाता है, जिसे माउटिंग कट्टा कहते हैं, यह किस रंग शैली पर लागू होता है?
यह ऐेसे प्रश्न हैं, जो भारत में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोद्यार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के कला सम्बन्धी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैंँ। इनके उत्तर क्रमानुसार निम्न हैं. -मूमल
उत्तर
1. प्रागैतिहासिक मानव ने।
2. बाइन्डर।
3. गोंद, अण्डा व गिलिस्रीन का आवश्यक्तानुसार।
4. ऑयल व एक्रलिक माध्यम से लेकिन चित्रण से पहले धरातल पर फेवीकोल की हल्की परत लगानी चाहिए।
5. तकनीक।
6. फ्रेस्को चित्रण।
7. फ्रेस्को सेक्को व फ्रेस्को बूनो।
8. फ्रेस्को सेक्को।
9. फ्रेस्को बूनो।
10. इटली में।
11. तीन।
12. क्लीयर वानिर्श।
13. फ्रेस्को, टेम्परा व सिग्रैफिटो।
14. अजन्ता से।
15. ब्रोकन कलर।
16. वान आइक बन्धु ने।
17. प्लास्टिक इम्लशन।
18. पैलेट नाइफ का।
19. एन्कास्टिंग।
20. नहीं।
21. नहीं।
22. जल रंग चित्रण में।
23. सैबल, राउण्ड।
24. टिकिया व टयूब में।
25. टोन।
26. चित्रण का धरातल।
27. बंगाल स्कूल में।
28. अवीन्द्रनाथ टैगोर ने।
29. वाश चित्रण।
30. जल रंग चित्रण में।