प्रश्नोत्तरी- क्रीटन माइसीनियन कला

प्रश्नोत्तरी -5
प्रश्न 1. माइसीनियन कला का जन्म व विकास कहां हुआ था?
प्रश्न 2. यूनसन में माइसीनियन कला के पश्चात कौनसी कला शैली आरम्भ हुई?
प्रश्न 3. क्रीटन माइसीनियन सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है?
प्रश्न 4. मिनोअन कला का प्रभाव सर्वप्रथम किस देश की कला में मिलता है?
प्रश्न 5. किस कला ने यूनानी शास्त्रीय कला की पृष्ठभूमि तैयार की थी?
प्रश्न 6. होमर द्वारा रचित 'इलियड' में वर्णित 'त्राय' नगर के अवशेष कहां मिले हैं?
प्रश्न 7. एक्रोपोलिस के युद्ध का अंकन किस जगह मिला है?
प्रश्न 8. सागरीय तथा उद्यानी वातावरण से संबन्धित विषय तत्था आकृतियों का चित्रण में विशुद्ध आलंकरिक शैली की प्रमुखता किस कला में मिलती है?
प्रश्न 9. क्रीटन कला में मानव आकृतियां किस सन्दर्भ में चित्रित हुई हैं?
प्रश्न 10. क्रीटन अथवा माइसीनियन में से किस कला में सूक्ष्मता तथा आलंकारिता अधिक है?
प्रश्न 11. बालबक का रोमन मन्दिर किस देवता से संबन्धित था?
प्रश्न 12. युनान में ओलम्पिक खेलों का आरम्भ कब हुआ था?
प्रश्न 13. इट्रस्कन कला का प्रभाव किस देश की कला पर पड़ा?
प्रश्न 14. एथेन्स नगर की रक्षक देवी एथीना का मन्दिर क्या कहलाता है?
प्रश्न 15. कोलोसियम क्या है?
प्रश्न 16. रोमन वास्तुशिल्प का सर्वाधिक प्रशंसित और अनुकृत अभिप्राय कौनसा है?
प्रश्न 17. 'एक्रोपोलिस' क्या है?
प्रश्न 18. आरम्भिक युनानी वास्तु शिल्प का क्या स्वरूप मिलता है?
प्रश्न 19. मूर्तिशिल्पी कोरे तथा कूरोस किस युग से संबन्धित हैं?
प्रश्न 20. डोरीफोरस (सुपर मैन) का मूर्तिशिल्पी कौन था?
यह ऐेसे प्रश्न हैं, जो भारत में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शोद्यार्थी के एडमीशन हेतु पात्रता टेस्ट के कला सम्बन्धी सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के अन्तर्गत पूछे जा सकते हैंँ। इनके उत्तर क्रमानुसार निम्न हैं. -मूमल
उत्तर
1. यूनान में.
2. डोरिक शैली।
3. कांस्य युग से।
4. क्रीट।
5. क्रीटन माइसीनियन कला ने।
6. एशिया माइनर में माइसीने के निकट।
7. माइसीनियन राजप्रसाद में।
8. क्रीटन कला में।
9. धार्मिक उत्सवों के संदर्भ में।
10. माइसीनियन कला में।
11. बाल से।
12. 776 ई.पू. में।
13. रोम की।
14. पार्थीनन।
15. मन्दिर।
16. विजय द्वार।
17. एथेन्स की पहाड़ी पर बने नगर दुर्ग।
18. प्रवेश द्वार त्रिभुजाकृति शीर्ष में होना।
19. माइसीनिया युग से।
20. माइरन।