नवोदित कला मंच करेगा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

सीहोर | नवोदित कला मंच के तत्वाधान में इस साल भी 10 जुलाई रविवार को दोपहर 1 बजे से टाउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पार्षदों, शहर की विभिन्न विधाओं की 21 विभूतियों तथा तथा नगर के मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। नवोदित कला मंच के संस्थापक सुरेश जायसवाल ने उपाध्यक्ष दुष्यंत दासवानी ने बताया कि शहर की 24 वां सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्वागत अध्यक्ष महेश दुबे के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष आरबी सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर सुरेश शर्मा, शंकर लाल शर्मा, डॉ. मंगलेश जायसवाल, हरीश सोनी, हौसला राव, डॉ. विजेंद्र जायसवाल, निलेश जैन आदि ने प्रबंध समिति का प्रस्ताव रखा। इस पर संस्थापक सुरेश जायसवाल ने अध्यक्ष डॉ. अनीस खान के मार्ग दर्शन में निर्णायक समिति के संरक्षक हरीश अग्रवाल, जोली कुरियन, अखिलेश राय, रमेश गोहिया, मोहन चौरसिया से मार्ग दर्शन प्राप्त कर प्रबंध समिति गठित कर स्वागताध्यक्ष महेश दुबे के अनुमोदन से घोषित की।