अमृतसर में लगी है ट्राइफैड की आर्ट एग्जीबिशन
By Moomal Art News, 24 October, 2017, 15:44
मूमल नेटवर्क, अमृतसर। आर्ट गैलेरी में इन दिनों ट्राइफैड की आर्ट एग्जीबिशन लगी हुई है जो लोगों को खासी पसन्द आ रही है। जनजातीय एवं आदिवासी कला व शिल्प को यहां प्रदर्शित किया गया है। विभिन्न राज्यों जैसे मध्य प्रदेश की गोंड कला, गुजरात की पिथोरा, महाराष्ट्र की वर्ली एवं ओडिसा की सोरा कला जो देश भर में लोकप्रिय है के साथ लगभग 800 चित्रों को प्रदर्शनी में जगह दी गई है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों द्वारा बनाऐ गए हस्तकला एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहित कर उन्हें आजीविका प्राप्त करने में मदद करने का है।
22 अक्टूबर से आरम्भ हुई यह प्रदर्शनी 29 अक्टूबर तक चलेगी।