बेटे की हत्या के आरोप में महिला और देवर गिरफ्तार
भरतपुर । भरतपुर में एक महिला के अपने देवर से रिश्ते थे। जिसका उसके बेटे को पता चल गया। इसी बात को छिपाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि साल 2021 में बेटे ने मां को अपने चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। 15 फरवरी 2021 को पीड़ित गोलू के पिता ज्ञान सिंह ने भरतपुर के एक पुलिस स्टेशन में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गोलू की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने 18 फरवरी 2021 को डॉग स्क्वायड के साथ ज्ञान सिंह के घर का दोबारा दौरा किया जो लाखन सिंह नाम के व्यक्ति के घर के पास एक खेत में रुका। खेत में काफी खोजबीन करने पर वहां एक बच्चे का जूता मिला। हालांकि जूता गोलू का नहीं था इसलिए पुलिस को शक हुआ और उसने खेत में खुदाई शुरू कराई जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ।
शव मिलने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। ज्ञान सिंह ने बाद में राजस्थान हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की। कोर्ट ने नए सिरे से जांच का आदेश दिया। पुलिस ने जब ज्ञान सिंह के परिजनों रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बात की तो गोलू की मां हेमलता और उसके देवर कृष्णकांत के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हेमलता और कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। गहन पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता