राजस्थान के गृह मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें
राजस्थान के गृह मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोटपूतली और बहरोड़ में राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर सुबह-सुबह छापेमारी की है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी राजेंद्र यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर की गई है। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने 7 सितंबर 2022 को मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
क्या है आरोप?
बता दें कि यादव के शिक्षा से जुड़े कई व्यवसाय हैं। ईडी की टीमों ने उन सभी स्थानों पर छापेमारी की है जहां एक साल पहले आयकर छापे मारे गए थे। यादव की कोटपूतली में पोषण आहार बनाने की फैक्ट्री है। पैसों को लेकर कथित तौर पर हेराफेरी होने की सूचना पर आईटी टीम ने एक साल पहले यहां छापा मारा था।
मिड डे मिल स्कीम मनी लॉन्ड्रिंग मामला
बता दें कि यादव जयपुर के कोटपूतली शहर से विधायक हैं। मिड डे मिल स्कीम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED तलाशी कर रही है। यादव से जुड़ी कंपनियों से छापेमारी में जांच एजेंसी ईडी और आयकर विभाग दोनों ही शामिल हो सकते हैं।

टीएमसी की सूची में मेनका गुरुस्वामी, बन सकती हैं पहली LGBTQ राज्यसभा सांसद
गर्दन के कालेपन को जड़ से मिटाएंगे ये 8 देसी उपाय! आलू से लेकर एलोवेरा तक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर सजेगा प्रवासी छत्तीसगढ़िया महाकुंभ
न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो
Rashmika-Vijay Wedding Look: एंटीक गोल्ड डिटेलिंग और मंदिर मोटिफ्स ने खास बनाया रश्मिका-विजय का वेडिंग लुक