तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम....
कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.16 डॉलर प्रति बैरल या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 94.59 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.77 डॉलर प्रति बैरल या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 92.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं आया है। पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत सभी बड़े शहरों में समान बने हुए हैं।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.74 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है।
आखिरी बार कब बदले थे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोल-डीजल के दाम आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर मई 2022 में बदले थे। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं और पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?
एसएमएस से आप अपने शहर में ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए बीपीसीएल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस भेजें।। एचपीसीएल के ग्राहक HPPRICE डीलर कोड लिखकर 92222 01122 पर एसएसएस करें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
कल से दिल्ली-NCR में आएगा मौसम का यू-टर्न, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा