मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका है भाद्रपद पूर्णिमा
हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है अभी भाद्रपद मास चल रहा है और इस माह की पूर्णिमा का अपना महत्व होता है क्योंकि इसी दिन से श्राद्ध पक्ष का आरंभ होने जा रहा हैं यही कारण है कि इस पूर्णिमा का विशेष माना गया है।
इस साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा 29 सितंबर दिन शुक्रवार से आरंभ हो रही है जो कि धन की देवी माता लक्ष्मी और श्री विष्णु को समर्पित है इस दौरान लक्ष्मी संग विष्णु आराधना उत्तम फल प्रदान करती है और कल्याणकारी मानी जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भाद्रपद मास की पूर्णिमा से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
भाद्रपद मास की पूर्णिमा का मुहूर्त-
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 28 सितंबर से आरंभ हो रहा है जो कि शाम को 6 बजकर 50 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 29 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है। आपको बता दें कि इसी दिन गणेश चतुर्थी का आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी भी है। इसलिए इस दिन व्रत रखने वाले लोग उपवास तो कर सकते हैं लेकिन दान पुण्य के कार्य के लिए 29 सितंबर ही शुभ रहने वाला है।
भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है इसके अलावा माता लक्ष्मी और श्री हरि की पूजा करने से सभी पापों और कष्टों से छुटकारा मिलता है।

सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन